कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेंगे राहुल गांधी, जानिए कब से होगी शुरुआत

0 270

नई दिल्ली। कांग्रेस सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और इस यात्रा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान यात्रा की वेबसाइट, लोगो और टैगलाइन का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा ‘एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन’ की सोच से निकाली जाएगी। सिंह ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा डॉट कॉम’ पर पूरी यात्रा का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। इस यात्रा से जुड़ने के लिए कोई भी वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर सकता है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा देश में बढ़ती आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और देश में बढ़ रहे राजनैतिक ध्रुवीकरण के विरोध में है। आज जिस तरह से देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है वह ठीक नहीं है। इस लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा पर निकलेगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कहा था कि भारत जोड़ो अभियान समय की मांग है। उन्होंने यहां सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहा था कि वह भारत जोड़ो अभियान के लिए निकलेंगे। कांग्रेस अब रुकने वाली नहीं है। इस यात्रा में अगर लोग नहीं भी आएंगे तो वह अकेले ही यात्रा शुरु कर देंगे। कांग्रेस 07 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह यात्रा लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी होगी। यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों और 02 केन्द्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.