वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करते हुए यात्री को खाने में मिला कीडा, शिकायत के बाद रेलवे ने दिया ये जवाब

0 248

नई दिल्‍ली । वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) में यात्रा के दौरान एक यात्री (Passenger) को सांभर (Sambar) में कुछ ऐसा मिला कि वह भड़क गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्युमिनियम के कंटेनर (Aluminum containers) में सांभर परोसा गया है और उसमें एक कीड़ा तैर रहा है। तिरुनेवेली से चेन्नई के लिए जा रही वंदेभारत के कई अन्य यात्रियों ने भी शिकायत की कि ट्रेन की सुविधाएं तो अच्छी थीं लेकिन खाना संतोषजनक नहीं था।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, ट्रेन में खाने की सुरक्षा को लेकर क्या कार्रवाई की जा रही है। यात्रियों ने आईआरसीटीसी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

रेलवे ने भी इस शिकायत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। रेलवे की तरफ से कहा गया, तत्काल जांच करवाई गई थी। फूड पैकेज डिंडीगुल स्टेशन पर जांचकर्ता को सौंप दिया गया था। जांच में पता चला कि खाने की पेकेट से कीड़ा चिपका हुआ था। सर्विस प्रोवाइडर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रेलवे खाने की गुणवुत्ता और यात्रियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.