Realme 12x 5G पर मिल रही है तगड़ी छूट, 12 हजार से भी कम में खरीदने का है मौका

0 348

नई दिल्ली। अगर आप बजट में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा वक्त हो सकता है। क्योंकि, रियलमी के एक जबरदस्त फोन को अभी फ्लिपकार्ट पर सस्ते में ऑफर किया जा रहा है। ये फोन 50MP + 2MP रियर कैमरा, Dimensity 6100 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स ऑफर करता है। आइए जानते हैं पूरी डील।

दरअसल, हम यहां आपको Realme 12x 5G पर मिल रही एक डील के बारे में बताने जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर अभी फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की MRP प्राइस की जगह 13,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी ग्राहकों को यहां 5500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर ग्राहक 1,900 रुपये की छूट भी पा सकते हैं। इससे फोन की प्रभावी कीमत 11,599 रुपये हो जाएगी।

आपको बता दें कि 4,500 रुपये प्रति महीने की कीमत पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर 12,950 रुपये की छूट भी पा सकते हैं। हालांकि, मैक्जिमम डिस्काउंट पाने के लिए पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना भी जरूरी है। ये फोन 4GB और 6GB रैम ऑप्शन में भी आता है। ग्राहकों को ग्रीन, पर्पल और रेड कलर के ऑप्शन भी मिलेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.