लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में हिमगिरि एक्सप्रेस को बनाया निशानाः यात्रियों से नकदी, गहने व कीमती सामान लूटा

0 282

पटना: लुटेरों के एक गिरोह ने बुधवार को बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस के एसी कोच को निशाना बनाया और यात्रियों से नकदी, आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिए। यह घटना दिनदहाड़े हुई, कोच के अंदर जीआरपी कर्मी और टीटीई मौजूद थे, मगर उन्होंने कुछ नहीं किया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बिहिया और बक्सर रेलवे स्टेशनों के बीच जंजीर खींचकर ट्रेन रुकवाई और कूदकर भाग गए। पीड़ित लोग एक बारात का हिस्सा थे, जो हिमगिरि एक्सप्रेस के बी1 एसी 3 कोच में यात्रा कर रहे थे।

बक्सर के एक जीआरपी अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि कुछ लुटेरे पटना रेलवे स्टेशन पर चढ़े थे। उन्होंने डकैती के लिए बारात को निशाना बनाया था। जब ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन पहुंची, तो गिरोह के कुछ सदस्य भी ट्रेन में चढ़ गए और लूटपाट करने लगे। उनके पास लोहे की छड़ें और हथियार थे। उन्होंने कुछ यात्रियों के साथ बेरहमी से मारपीट की और नकदी, गहने और कई मोबाइल फोन और दो सूटकेस जबरन छीन लिए।”

लूट के बाद पीड़ितों ने जीआरपी और टीटीई से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और ट्रेन के बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.