खराब मौसम से बदला रूट: बेंगलुरु-कोलकाता फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, ढाई घंटे तक रुकी रही उड़ान

0 169

लखनऊ में शुक्रवार देर रात उस वक्त हलचल बढ़ गई जब बेंगलुरु से कोलकाता जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को खराब मौसम के चलते डायवर्ट कर दिया गया। विमान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां यह करीब ढाई घंटे तक खड़ा रहा।

मौसम बिगड़ने से कोलकाता में नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति
जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1871 बेंगलुरु से निर्धारित समय रात 8:50 बजे के बजाय करीब दो घंटे देरी से 10:56 बजे रवाना हुई। कोलकाता पहुंचने पर मौसम अचानक खराब हो गया। विमान ने हवा में कई चक्कर लगाए, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी।

176 यात्री और 8 क्रू के साथ लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग
स्थिति को देखते हुए पायलट ने फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करने का निर्णय लिया। कुल 176 यात्रियों और 8 क्रू सदस्यों के साथ विमान की सुरक्षित लैंडिंग रात 2:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को टैक्सीवे एरिया में खड़ा रखा गया।

मौसम सुधरने के बाद फिर रवाना हुई उड़ान
लखनऊ एयरपोर्ट पर करीब ढाई घंटे रुकने के बाद, जब कोलकाता में मौसम सामान्य हुआ तो शनिवार सुबह करीब 5 बजे विमान को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.