जिला कारागार में बंदियों की स्थिति का लिया गया जायजा, सचिव शिवानी रावत ने किया मासिक निरीक्षण

0 13

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने गुरुवार को जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जेलर सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे।

कारागार में 2388 बंदी निरुद्ध

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में कुल 2388 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव शिवानी रावत ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बंदियों से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

किशोर बैरकों में पहुंचकर जानी मुकदमों की स्थिति

मासिक निरीक्षण के दौरान सचिव ने किशोर बैरकों का भी दौरा किया। उन्होंने वहां निरुद्ध किशोरों से बातचीत कर उनके मुकदमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही किशोर बंदियों की समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लीगल एड सेल की व्यवस्थाओं की भी हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार परिसर में संचालित लीगल एड सेल का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कारागार में नियुक्त बंदी पीएलवी द्वारा किए जा रहे कार्यों और संधारित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। सचिव ने विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी हासिल की और व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

विधिक सहायता सेवाओं पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि पात्र बंदियों को समय पर विधिक सहायता और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.