सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल

0 334

नई दिल्ली : वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए (Elected) । वरिष्ठ वकील सिब्बल ने 1066 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ वकील प्रदीप राय को हराया।

रिजल्ट घोषित होने से पहले बार एंड बेंच को दिए एक इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने कहा था, “वकील कानून के शासन को बनाए रखने के लिए हैं। वकील का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है… इसलिए यदि आप बार को राजनीतिक झुकाव के आधार पर बांटते हैं, तो वास्तव में आप एक वकील के रूप में अपना कर्तव्य पूरा नहीं कर रहे हैं।”

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कपिल सिब्बल ने कहा था, “बार में पीने के पानी की सुविधा नहीं थी, मैंने वह व्यवस्था की थी। मैंने यहां टिकट बुक करने के लिए एक रेलवे केंद्र की व्यवस्था की थी। यहां कैंटीन, आरगे गर्ग लाइब्रेरी मेरी तरफ से स्थापित की गई थी। जब भी मुद्दे उठते हैं, हम वही करते हैं, जो हमें करना होता है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.