बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होगी Shahrukh Khan की यह सुपरहिट फिल्म

0 396

मुंबई : आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 1995 में रिलीज हुई डीडीएलजे हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। शुक्रवार (10 फरवरी) को यह फिल्म दर्शकों के लिए दोबारा सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म केवल नेशनल थिएटर चेन (मल्टीप्लेक्स) में एक सप्ताह तक चलेगी।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। यह आदित्य के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। इस फिल्म से शाहरुख देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हो गए थे। फिल्म में शाहरुख और काजोल की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था।

बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अपनी रिलीज के बाद से लगातार 27 साल से मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है, जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। शाहरुख की इस रोमांटिक फिल्म को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। रिलीज के बाद डीडीएलजे को दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। फिल्म ने 10 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए थे।

बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान पठान के जरिए लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। पठान केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं, अब माना जा रहा है कि फिल्म बाहुबली 2 की कमाई को भी जल्द ही पीछे छोड़ सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जवान में नजर आने वाले हैं। यह भी एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.