Share Market : भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 760 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसल

0 821

Share Market : सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार (Share Market) एक बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762 अंक टूटकर 55,096 के स्तर पर खुला,जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 221 अंक की गिरावट के साथ 16,437 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

 

इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स (Sensex) 1328 अंक या 2.44 फीसदी उछलकर 55,858 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 410 अंक 2.53 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,658 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.