आंध्रप्रदेश में सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के छह लोगों की मौत

0 447

अमरावती । आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मंगलवार को ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा चिंटूर मंडल के बोड्डागुडेम गांव के पास हुआ। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक मृतक और घायल छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वे तेलंगाना के भद्राचलम में सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर के दर्शन के बाद अपने गृह राज्य लौट रहे थे।घायलों को एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.