पिता की सरेआम पिटाई, सोशल मीडिया पर बच्चे द्वारा गलत पोस्ट की बाप को मिली सज़ा

0 817

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के फैजपुर इलाके में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर बच्चे द्वारा गलती से पोस्ट किये जाने के कारण गुस्साए शिव सैनिकों ने बच्चे के पिता को सरेआम बेइज्जत करने के बाद सरे बाजार जमकर पिटाई किया (Father Beaten By Public) शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी तीनों गठबंधन वाली सरकार फिलहाल महाराष्ट्र में राज कर रही है लेकिन शिवसेना के कार्यकर्ता इस राज को हजम नहीं कर पा रहे हैं और गुंडागर्दी करने पर उतारू हो गए हैं वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटा जा रहा है एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों लोग पिटाई कर रहे हैं साथ में भद्दी गालियां देकर बेज्जती भी कर रहे हैं पिटाई भी हो रही है

(Father Beaten By Public) वह व्यक्ति हाथ जोड़कर विनती करता नजर आ रहा है कि यह पोस्ट उसके बच्चे से गलती से हो गई है मैं उसे डिलीट करने के लिए कह दूंगा लेकिन फिर भी शिवसेना पार्टी के यह गुंडे की पिटाई लगातार किए जा रहे हैं दूसरे वीडियो में आप देखेंगे पिटाई करने के बाद उस व्यक्ति से जबरदस्ती माफी भी मंगवाया जा रहा है इच्छा राम मधुकर बाविस्कर नामक यह व्यक्ति फैजपुर इलाके में ही रहता है बार-बार गालियां देकर उसे यह कबूल करवाया जा रहा है कि माफी मांगो और पोस्ट को डिलीट करो।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.