दामाद निकला हत्यारा, सास ने नहीं लौटाए 5 लाख रुपये तो चाकू से रेता गला

0 939

महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि हत्यारा उसका दामाद ही निकला। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुस्तफा खान मोहम्मद खान के रूप में हुई है।

5 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद
आरोपी ने अपनी सास माया पसेरकर की गला रेतकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्तफा खान ने अपनी सास माया पसेरकर को 5 लाख रुपये उधार दिए थे। उधार लिए पैसे माया नहीं लौटा रही थी। इस वजह से बीते कुछ दिनों से इन दोनों में विवाद चल रहा था।

सड़क पर पीछा कर चाकू से गला रेता
इन पैसों को लेकर बुधवार को भी सास और दामाद के बीच विवाद हुआ। मुस्तफा ने दुकान से चाकू खरीदा और दोपहर को उसकी सास माया काम से घर लौट रही थी, तब बीच सड़क पर पीछा कर चाकू से गला रेतकर अपनी सास की हत्या कर दी। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। नागपुर के सीताबर्डी पुलिस थाने में मुस्तफा खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.