बांग्लादेश की PM शेख हसीना से मिलीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी रहे मौजूद

0 357

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सोमवार (10 जून) को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं.

इस बात की जानकारी कांग्रेस ने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी. शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार (08 जून) को दिल्ली पहुंचीं. इसके बाद उन्होंने बीते दिन रविवार (09 जून) को राष्ट्रपति प्रांगण में पीएम मोदी की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

 

इस कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.