Mahindra Thar Roxx का खास एडिशन होने वाला है लॉन्‍च, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

0 2,032

नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Mahindra Thar Roxx को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के खास एडिशन को महिंद्रा की ओर से लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके पहले निर्माता ने क्‍या जानकारी दी है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगा Mahindra Thar Roxx का एडिशन
महिंद्रा की ओर से थार रॉक्‍स को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के खास एडिशन को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

क्‍या मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक निर्माता ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है। जिस टीजर में एसयूवी की झलक मिल रही है। जिसके साथ ही लिखा हुआ है तैयार हो जाइए, जल्द ही सबका ध्यान बदलने वाला है! महिंद्रा थार, जल्द आ रही है।

क्‍या होगी खासियत
निर्माता की ओर से एसयूवी के खास एडिशन में कॉस्‍मैटिक बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें एक्‍सटीरियर के साथ ही इंटीरियर में कुछ चीजों को ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नया इंटीरियर भी मिल सकता है और कुछ नए फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन
महिंद्रा की ओर से खास एडिशन में इंजन को नहीं बदला जाएगा। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे 150 किलोवाट की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं, दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें दो लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जाता है, जिससे इसे 52 पीएस की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कब होगी लॉन्‍च
महिंद्रा की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। सिर्फ सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया गया है। उम्‍मीद है कि निर्माता की ओर से इस एसयूवी के खास एडिशन को अगले कुछ दिनों में ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.