SRH vs DC: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से हैदराबाद की धमाकेदार जीत, दिल्ली 47 रनों से पराजित

0 26

हैदराबाद: आईपीएल 2026 में 21 अप्रैल को खेले गए 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से करारी शिकस्त दी। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में हैदराबाद ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, SRH ने खड़ा किया विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के फैसले को हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में नाबाद 135 रन जड़े। उनकी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में केवल कप्तान अक्षर पटेल ही विकेट लेने में सफल रहे।

लक्ष्य के दबाव में बिखरी दिल्ली कैपिटल्स

243 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत मजबूत नहीं रही और टीम लगातार विकेट गंवाती रही। निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी और मुकाबला 47 रनों से हार गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एंगिडी

इम्पैक्ट सब: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट सब: आर स्मरण, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.