Stock Market Today: सरकारी बैंकिंग शेयरों में उछाल से झूमा बाजार, सेंसेक्स 484 अंक चढ़ा; मेटल शेयरों में क्यों दिखी गिरावट?

0 39
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 16 नवंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और शुरुआती घंटों में सेंसेक्स करीब 500 अंक उछल गया। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 0.59 फीसदी यानी 484 अंक की बढ़त के साथ 82,066 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इससे पहले यह 218 अंकों की तेजी के साथ 81,810.98 पर खुला था।

सरकारी बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, मेटल और रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिखाई दिया। इन क्षेत्रों में निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार की तेजी के बीच कुछ चुनिंदा शेयर लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स के इन शेयरों ने संभाली बाजार की कमान

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एसबीआई, टाइटन, ट्रेंट और एक्सिस बैंक भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।

वहीं, टाटा स्टील, पावरग्रिड, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

सुबह 10 बजे तक के कारोबार में निफ्टी-50 में शामिल मैक्स हेल्थकेयर का शेयर 4.37 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। भारती एयरटेल में 2.55 फीसदी, आईटीसी में 2.44 फीसदी और एशियन पेंट्स में 2.29 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

टाटा कंज्यूमर के शेयर 2.21 फीसदी और इटरनल के शेयर 2.12 फीसदी चढ़े। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक में 1.82 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल्स में 1.62 फीसदी और एसबीआई में 1.51 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

अल्ट्राटेक सीमेंट 1.49 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.37 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.30 फीसदी, टाइटन 1.06 फीसदी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1.04 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

टाटा मोटर्स के शेयर में 6.63 फीसदी की बड़ी गिरावट

बाजार में तेजी के बावजूद कुछ शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी-50 में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर 6.63 फीसदी टूटकर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में रहा।

इसके अलावा टाटा स्टील में 1.09 फीसदी, कोल इंडिया में 0.87 फीसदी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 0.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बजाज ऑटो 0.41 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.36 फीसदी और इंडिगो 0.33 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे थे।

जेएसडब्ल्यू स्टील में 0.22 फीसदी, ओएनजीसी और अडानी एंटरप्राइजेज में 0.11-0.11 फीसदी, जबकि बजाज फिनसर्व में 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली।

निवेश से पहले जोखिम को समझना जरूरी

शेयर बाजार में निवेश बाजार के उतार-चढ़ाव और जोखिमों के अधीन है। यहां दी गई जानकारी केवल बाजार की स्थिति से अवगत कराने के उद्देश्य से है। इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी शेयर या म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.