मिजोरम के हनथियाल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान धंसी, 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

0 332

आइजोल. मिजोरम (Mizoram) के हनथियाल (Hnahthial District) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के लीट एक गांव में एक पत्थर की खदान (Stone Quarry) ढह गई। घटना के वक्त इलाके में कई मजदूर काम कर रहे थे। मलबे में कम से कम 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। हनथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। यह घटना दोपहर तीन बजे के करीब हुई। मलबे में स्टोन क्रशर, ड्रिलिंग मशीन और कई 15-20 मजदूर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के साथ सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स भी बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यह खदान ढाई साल से अधिक समय से चालू है। ज्यादातर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। हनाठियाल जिले के उपायुक्त ने कहा कि, “पांच उत्खननकर्ता, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं, साथ ही 10-15 कर्मचारी भी फंसे हुए हैं। बचाव के प्रयास अभी भी जारी हैं। अब तक न तो किसी व्यक्ति को बचाया गया है और न ही मशीनों को।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.