दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ी ठंड, राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

0 127

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में तापमान (Temperature) में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। इसलिए दिल्ली (Delhi) समेत उत्तर भारत (North India) में ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई जिलों में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाना शुरू कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान, सीकर में पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल सर्दियां जल्दी आ गई हैं। पिछले 4-5 दिनों में तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है और आज सुबह का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सोमवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मंगलवार सुबह नौ बजे आनंद विहार, द्वारका, जहांगीरपुरी और शादीपुर मौसम केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। सीपीसीबी ने कहा कि दिल्ली के बाकी मौसम स्टेशनों पर एक्यूआई मुख्य रूप से ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

AQI 0 और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘बहुत खराब’ माना जाता है। ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.