Noida के मशहूर मॉल में हुई युवक की हत्या, पुलिस कर रही जाँच

0 957

नोएडा के थाना सेक्टर 39 स्थित गार्डन गलेरिया मॉल में बीती रात एक रेस्टोरेंट में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया जिसमें रेस्टोरेंट स्टाफ ने एक युवक के साथ मारपीट की, घायल अवस्था में युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट के 8 लोगों को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
तस्वीरों में दिख रहा गार्डन गैलरिया मॉल में बीती रात the lost lemon रेस्टोरेंट में एक युवक और रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया जिसमें रेस्टेंट स्टाफ ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी ।मारपीट में घायल युवक को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया।मृतक की पहचान छपरा बिहार निवासी 30 वर्षीय बृजेश के रूप में हुई है ।पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने घटना में शामिल रेस्टोरेंट के 8 स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया की घटना की जांच की जा रही है |शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया .रेस्टोरेंट के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है |रेस्टोरेंट के स्टाफ को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है

 

Also Read:-PM Modi : देश में नफरत और उन्माद को रोकने के लिए पीएम मोदी ने उठाया बड़ा कदम

रिपोर्ट मेघा गंगवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.