रैली का मकसद चुनाव नहीं, महंगाई, आर्थिक असमानता के खिलाफ लड़ाई है : जयराम रमेश

0 418

नई दिल्ली: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली से पहले पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि रैली का फोकस महंगाई और आर्थिक असमानता पर है। मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा, “रैली 2024 के चुनाव के उद्देश्य से नहीं है, बल्कि महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए है। कांग्रेस ने 5 अगस्त को इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसमें हमारे 70 सांसदों को हिरासत में लिया गया था।”

कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि विरोध रैली में पड़ोसी राज्यों के कार्यकर्ताओं और देशभर के पार्टी नेताओं के अलावा लाखों लोग शामिल होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम वह पार्टी हैं, जो पूरे देश में सबसे दर्दनाक बढ़ती महंगाई के मुद्दे के खिलाफ लड़ रही है। 2021 से लगातार हम इसका विरोध कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.