सहारनपुर मे होली पर मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने की ये छह विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

0 100

सहारनपुर। होली पर्व के मद्देनजर रेलवे ने छह और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। जिनमें भठिंडा-वाराणसी, आनंद विहार-उधमपुर और चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। सभी ट्रेन सहारनपुर से होकर जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन दो मार्च से शुरू होगा। इससे लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, पंजाब और बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

इस बार होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। पहले चार ट्रेन स्पेशल चलाने की घोषणा की थी। अब रेलवे ने छह और होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 04530-29 भठिंडा-वाराणसी-भठिंडा स्पेशल ट्रेन पांच से 13 मार्च के बीच तीन चक्कर लगाएगी। ट्रेन भठिंडा से चलकर सहारनपुर में रात 2:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन वाराणसी से चलकर सहारनपुर में दोपहर एक बजे आएगी।

बताया गया कि छह से 10 मार्च तक आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल दो चक्कर लगाएगी। आनंद विहार से चलकर यह ट्रेन सहारनपुर में रात 1:50 बजे आएगी। वापसी में उधमपुर से चलकर सहारनपुर में सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल दो से दस मार्च तक चलेगी। चंडीगढ़ से चलकर सहारनपुर रात 2:20 बजे आएगी। वापसी में गोरखपुर से चलकर सहारनपुर में सुबह 11:57 आएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.