तेज आंधी-तूफान के साथ होगी जमकर बारिश, फिर आने वाला है चक्रवाती तूफान, जारी हुआ अलर्ट

0 6,588

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान मोंथा के बाद एक बार फिर देश के कई हिस्सों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान आने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने के बाद अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए ‘चक्रवात की चेतावनी’ जारी की है। चक्रवाती तूफान के 4 नवंबर से गति पकड़ने का अनुमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा ये तूफान
आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो नवंबर को सुबह 8:30 बजे बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे म्यांमार तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बढ़ने का अनुमान है।’

55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
अधिकारी ने कहा, विभाग ने उत्तरी अंडमान सागर में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तूफानी मौसम की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, ‘इस मौसम प्रणाली के 4 नवंबर के बाद तेज होने का अनुमान है और समुद्र की स्थिति अशांत बनी रहेगी।’

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
अलर्ट के चलते स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को उत्तरी अंडमान सागर और उसके आसपास के समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। नाव संचालकों, द्वीपवासियों और पर्यटकों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और समुद्र में मनोरंजक गतिविधियों से परहेज का आग्रह किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.