‘ऑस्कर 2025’ की रेस में शामिल हुईं ये 7 भारतीय फिल्में

0 470

मुंबई : अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ‘ऑस्कर 2025’ के लिए 323 फिल्मों की एक लिस्ट जारी की है। इनमें से 207 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड की बेस्ट फिल्म कैटेगरी की रेस में शामिल किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस रेस में सात भारतीय फिल्मों का भी नाम है।

‘ऑस्कर 2025’ की रेस में पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘आदुजीविथम’ (हिंदी में ‘गोट लाइफ’), सूर्या की ‘कंगूवा’, बंगाली फिल्म ‘पुतुल’, शहाना गोस्वामी की ‘संतोष’, रणदीप हुड्डा की ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’, पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ और अली फजल व ऋचा चड्ढा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ शामिल हुई हैं।

‘ऑस्कर 2025’ की लिस्ट में एक ऐसी फिल्म का भी नाम है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। ये फिल्म सूर्या और बॉबी देओल की ‘कंगूवा’ है। इस फिल्म को लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। हालांकि, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 70.37 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 106.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

नॉमिनेशन्स के लिए 8 जनवरी से लेकर 12 जनवरी, 2025 तक वोटिंग होगी। वोटिंग के आधार पर 17 जनवरी, 2025 को फाइनल नॉमिनेशन्स अनाउंस किए जाएंगे। फिर 2 मार्च के दिन ऑस्कर सेरेमनी होगी जिसमें विनर्स के नाम अनाउंस किए जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.