211 दिनों तक ये राशियां रहेंगी लाभकारी, गुरु की चाल कर देगी पैसों की बरसात

0 362

नई दिल्‍ली : गुरु इस वक्त शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान हैं। गुरु के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस साल मई में गुरु ने वृषभ राशि में गोचर किया था, जो आने वाले 211 दिनों तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में गुरु की चाल से कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा तो कुछ के लिए समय मुश्किल भरा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपके लिए गुरु का वृषभ राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि

वृषभ राशि में गुरु की एंट्री होने से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों आपकी राशि में वैभव के कारक गुरु की एंट्री फायदेमंद मानी जा रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.