प्रदूषण और जहरीली हवाओं के असर से दिल और फेफड़ों को बचाता है ये डाइट प्लान

0 284

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग हर साल वायु प्रदूषण से परेशान होते हैं। अक्टूबर महीने से यहां की हवा बदलने लगती है। जैसे-जैसे दिवाली नज़दीक आती है वायु की गुणवत्ता खराब होने लगती है। जहरीली हवा के दुष्प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ते हैं। वायु प्रदूषण फेफड़ों, मस्तिष्क, हार्ट और पूरी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। WHO ने फेफड़ों के कैंसर, हार्ट की बीमारी और सांस से जुड़े इंफेक्शन बढ़ने के पीछे वायु प्रदूषण को बड़ी वजह माना है। हालांकि खान-पान का ख्याल रखने पर आप इन बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। वायु प्रदूषण के असर से बचना है तो डाइट में कुछ खास फल-सब्जियों को जरूर शामिल कर लें।

संतरा, अमरूद- कई रिसर्च में पता चला है कि विटामिन सी और विटामिन ई अस्थमा के मरीजों को फायदा करता है। इसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना संतरा और अमरूद का सेवन करें। संतरा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा आप दूसरे खट्टे फलों को भी खाने में शामिल करें।

गाजर और कद्दू- प्रदूषण के प्रभावों से बचने के लिए विटामिन ए से भरपूर डाइट जरूर लें। इसके लिए आप गाजर और कद्दू जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। पीले और नारंगी रंग के फल और सब्जियों में सबसे ज्यादा विटामिन पाया जाता है। आपको डाइट में कैरोटीनॉयड भी शामिल करना चाहिए।

एवोकाडो और कीवी- विटामिन ई भी अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आप डाइट में एवोकाडो और कीवी जरूर शामिल करें। एवोकाडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है जो आपको प्रदूषण और दूसरी सीजनल बीमारियों से लड़ने में मदद करेगा।

सेब और स्ट्रॉबेरी- शरीर को हल्दी बनाने और प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए विटामिन डी भी जरूरी है। वैसे तो धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है, लेकिन अगर आप धूप में नहीं बैठ पाते तो इसके लिए रोजाना एक सेब और संतरा खाए. इससे शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी में भी विटामिन सी और डी पाया जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.