घुटनों के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा

0 309

धर्मशाला : तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा घुटनों के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे । उनके कार्यालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरान वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। यह दिसंबर 2019 में कोरोना महामारी सामने आने के बाद दलाई लामा की पहली विदेश यात्रा होगी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, “20 जून से अगले नोटिस तक उनका लोगों को संबोधित करने का या कोई अन्य कार्यक्रम नहीं होगा। “दलाई लामा अपने घुटनों के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। उनके धर्मशाला वापस आने के बाद वह नियमित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।”

शीर्ष तिब्बती धर्म गुरू पिछली बार जून 2017 में अमेरिका गये थे। उस समय सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा वह रोचेस्टर स्थित मायो क्लिनिक में नियमित वार्षिक चिकित्सा जांच के लिए भी गये थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.