पुणे में मुसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार, कई घरों में घुसा पानी

0 324

पुणे: पुणें में हो रही भारी बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है। खडकसावला बांध से पानी छोडे़ जाने के बाद शहर के कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। 14 साल बाद पुणे के नारायण पेठ में पानी घुसा है। लोगों को आरोप है कि स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

शहर के एकता नगर और शिवाजी नगर इलाके में बारिश का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिंगने खुर्द और साई नगर के कई घरों में पानी भर गया है। वडगांव शेरी, आनंद नगर बस स्टॉप पर एक वाहन पर एक पेड़ गिरा। वाहन में सवार स्कूली बच्चो सुरक्षित है।

पुणे शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश
पुणे में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर जिला अधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने 25 जुलाई को भोर, मावल, मुलशी, हवेली तहसील क्षेत्र के और पुणे शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.