राजस्थान में दर्दनाक हादसा: बारात में शामिल दूल्हे के दोस्तों की फॉर्च्यूनर पलटकर खेत में गिरी, तीन युवकों की मौत से मातम में बदली खुशियां

0 29

राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सिंघाना क्षेत्र के भैंसावता गांव के पास सोमवार देर रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाती हुई सड़क से करीब 50 फीट दूर खेत में जा गिरी। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बारात में शामिल होने आए थे, रास्ते में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक मोई गांव में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। देर रात वे फॉर्च्यूनर गाड़ी से किसी काम के लिए चिड़ावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भैंसावता के पास तेज रफ्तार गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी ने कई बार पलटियां खाईं और सड़क से दूर खेत में जा गिरी। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन युवकों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर

इस हादसे में संदीप कड़वासरा पुत्र सवाई सिंह, तनिष्क शेखावत पुत्र मनोहर सिंह और धर्मेंद्र पुत्र महावीर सिंह निवासी उदावास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय पुत्र सहीराम निवासी बाकरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ावा और सिंघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों शवों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जिस बारात में हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अचानक आई इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। दोस्तों की असमय मौत से गांव और आसपास के इलाकों में गहरा दुख और सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.