आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, कारों की टक्कर में 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

0 384

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में एक कार दूसरी कार से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं. वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिले के पीएचसी औरास भेजा गया है. जहां उनका इलाज जारी है. ऐसे में हालत गंभीर होने पर घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

वहीं, एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों बाहर निकाला गया.दरअसल, ये मामला उन्नाव जिले के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 238 पर हुआ है.पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को एक कार में सवार होकर लोग जा रहे थे. इस दौरान जब आगरा से लखनऊ जाते समय कार दूसरी लेन में कार पहुंची तो आमने सामने कार टकराने से हादसा हुआ है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.