UP Weather: यूपी में आज घने कोहरे का अलर्ट, 2 से 3 डिग्री और कम होगा तापमान

0 1,510

लखनऊ: यूपी के ऊपर से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को कमजोर पड़ जाएगा। ऐसे में हवा वापस पछुआ हो जाएगी। इससे दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट अगले 48 घंटों में आने का पूर्वानुमान है। यूपी का न्यूनतम तापमान हाल ही में 10 डिग्री के नीचे रह चुका है। हवा में नमी के बढ़ने से यह दो दिनों से 10.5 बना हुआ है। रविवार को भी यही न्यूनतम तापमान रहा।

वहीं, दिन में हल्की धुंध की वजह से अधिकतम तापमान ज्यादा ऊपर नहीं गया। यह 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा में नमी की अधिकता हुई। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट थम सी गई। दोनों सामान्य स्थिति से थोड़ा ऊपर आ गए। अब उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी। यह पहाड़ों से होकर आने वाली हवा है। बर्फीले इलाकों से होकर आने वाली हवा की रफ्तार मंगलवार तक बढ़ जाएगी। ऐसे में तापमान में फिर से गिरावट का सिलसिला शुरू होगा, हालांकि यह तीन डिग्री से ज्यादा नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि तापमान पहले से ही काफी कम है।

विक्षोभ से कड़ाके की सर्दी में देरी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सीजन कड़ाके की सर्दी में देर हो रही है। दूसरा कारण प्रदूषण है। इसकी वजह से भी तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। अभी भी आम तौर पर मध्य दिसंबर में रहने वाला तापमान नहीं है। यह उससे करीब दो से तीन डिग्री अधिक चल रहा है। शहर में कई सीजन मध्य दिसंबर में कड़ाके की सर्दी शुरू हुई है।

घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर सोमवार की सुबह और देर रात यह बेहद घना रह सकता है। ऐसे में हाइवे समेत अंदरूनी सड़कों पर तड़के और देर रात चलना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में वाहनों पर पीली लाइट लगवाएं, रिफलेक्टर्स का प्रयोग करें, कोहरा छाने पर ड्राइविंग न की जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.