UP Weather Update: पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम में व्यापक बदलाव के आसार, दिसंबर में कड़ाके की सर्दी की संभावना

0 234

नई दिल्ली: दिसंबर के पहले हफ्ते में पहाड़ों पर संभावित पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम में व्यापक बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश का असर मैदानों के तापमान पर होगा। यूपी में अगले हफ्ते से दिन-रात के तापमान में बड़ी गिरावट से कड़ाके की सर्दी की संभावना है। 24 घंटे बाद रात के तापमान में फिर से गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। जल्द ही रात में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। दिन में भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकते हैं। शुक्रवार को रात में तापमान में बढ़ोतरी हुई।

दिन में तापमान 27.6, रात में 8.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में दिन-रात का तापमान 27.6 एवं 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 1.4 रात में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लेकिन इसमें अब कमी आने को है। दो दिन बाद से तापमान में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, पहाड़ों में बारिश के आसार बनते हुए दिख रहे हैं। इसके चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

20 दिन बाद मिली अत्यधिक खराब हवा से राहत
हवा की गति चार किमी प्रतिघंटे तक पहुंचने और दिन का तापमान सामान्य से अधिक होने से प्रदूषकों से राहत मिली। 20 दिन बाद शुक्रवार को पहली बार मेरठ में हवा की गुणवत्ता अत्यधिक खराब श्रेणी से बाहर निकलकर खराब श्रेणी में पहुंची। इससे पहले मेरठ में लगातार एक्यूआई 300 से 400 के बीच बना हुआ था। दुपहर के वक्त मेरठ में प्रदूषकों के स्तर संतोषजनक श्रेणी तक पहुंच गए। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) आंकड़ों के अनुसार रात नौ बजे पल्लवपुरम का एक्यूआई 231, जयभीम नगर का 261 और गंगा नगर का 189 दर्ज हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.