उर्वशी रौतेला ने बॉस पार्टी गाना के दो करोड़ व्यूज मिलने पर बीटीएस वीडियो शेयर किया

0 611

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने गाना बॉस पार्टी के दो करोड़ व्यूज मिलने पर सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो शेयर किया है। उर्वशी रौतेला और चिरंजीवी स्टारर आइटम नंबर बॉस पार्टी रिलीज हो चुका है। यह फिल्म वॉल्टेयर वीरय्या का गाना है। बॉस पार्टी के दो करोड़ व्यूज मिलने उर्वशी ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी फिल्म के क्रू के साथ एन्जॉय करती दिख रही हैं। फिल्म वॉल्टेयर वीरय्या के इस वीडियो सॉन्ग को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला इस वीडियो सॉन्ग के जरिए तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। चिरंजीवी और निर्देशक बॉबी कोल्ली की फिल्म ‘वॉल्टेयर वीरय्या’ वर्ष 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा रवि तेजा और श्रुति हसन भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.