हज यात्रा 2023 की तैयारियों के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक संपन्न

0 147

लखनऊ: आगामी हज यात्रा 2023 की तैयारियों के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक मोहसिन रज़ा, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की अध्यक्षता में मंगलवार को हज हाउस सरोजनी नगर, लखनऊ में संपन्न हुई। उक्त बैठक में हज से संबंधित समस्त तैयारियों के संबंध में विभिन्न निर्णय लिया गया।

बैठक में लखनऊ उड़ान स्थल पर व्यवस्थाओं के संबंध में पूर्व में हो चुकी जिलाधिकारी लखनऊ की अध्यक्षता में बैठक में हुई तैयारियों की स्थिति एवम् निर्देशों से समस्त माo सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में हज सत्र 2023 की उड़ान के संबंध में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। हज 2023 हेतु तैनात किए जाने वाले खादिमूल हुज्जाज के संबंध में समस्त जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

हज यात्रा 2023 में हाजियों को और बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विभिन्न प्रकार के निर्णय लिए गए। हज यात्रा 2023 के संबंध में जिला प्रशासन की सहायता तथा पुलिस प्रबंधन की व्यवस्था के साथ नगर निगम द्वारा कराए जाने वाली व्यवस्थाओं चिकित्सा विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली व्यवस्थाओं, विद्युत विभाग द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं, दूरसंचार विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा एवं बैंकों से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ इमीग्रेशन, कस्टम, बोर्डिंग, सऊदी एयरलाइंस, तथा चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अथॉरिटी, फायर सर्विस इत्यादि व्यवस्थाओं को विभागों में आपसी समन्वय बनाकर कैसे बेहतर से बेहतर सुविधाएं हज यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएं इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई माननीय सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए तथा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति श्री मोहसिन रज़ा जी द्वारा सचिव ,राज्य हज समिति एवं संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.