आशिकों के लिए निकली है वैकेंसी, इस तरह कर सकते है JOIN, मिलेंगे इतने पैसे

0 261

नई दिल्ली: नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी और अटपटी खबर है। निमिशा चंदा नाम की एक्स यूजर ने एक वैकेंसी पोस्ट की है। प्रोफाइल के अनुसार, वह टॉपमेट में मार्केटिंग लीड हैं। उन्होंने लिखा है कि कंपनी को ऐसे शख्स की तलाश है, जो डेटिंग संस्कृति को पूरी तरह से जानता हो। पूरी पोस्ट पढ़कर साफ हो जाता है कि नौकरी आशिकों या बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले लवगुरु जैसों के लिए है, जो डेटिंग वर्ल्ड को अच्छी तरह से जानते हो।

इस वैकेंसी के लिए डिग्री, पुराना अनुभव जैसी कोई जानकारी नहीं मांगी गई, बल्कि आवेदकों को ब्रेकअप से गुजरना जरूरी है। उन्होंने लिखा, ‘हम चीफ डेटिंग ऑफिसर की तलाश कर रहे हैं। क्या आप वही हैं, जिसके पास दोस्त सबसे पहले डेटिंग पर सलाह लेने आते हैं? हम किसी ऐसे को हायर कर रहे हैं, जो डेटिंग कल्चर में जीता हो। जोड़ी बनाने वाले स्वयंभू जो ‘Ghosting’ ‘Breadcrumbing’ और डेटिंग से जुड़े नए बजवर्ड्स को पता लगा सके? अगर ऐसा है, जो हमने आपको चुन लिया है।’

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि इसके लिए पहला, ‘कम से कम 1 ब्रेकअप, 2 सिच्युयेशनशिप और 3 डेट्स का अनुभव होना चाहिए।’ पोस्ट के अनुसार, कंपनी आपसे सबूत नहीं, लेकिन ब्रेकअप और डेटिंग की कहानियां सुनाने के लिए भी कहेगी। दूसरा, ‘डेटिंग से जुड़े शब्दों की जानकारी होना चाहिए और नए बनाने की हिम्मत होनी चाहिए।’ तीसरा, ‘कम से कम 2-3 डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया हो (हमें अनुभवी लोग चाहिए)।’ अगर कोई चुना जाता है तो व्यक्ति के अनुभव के आधार पर उसकी सैलरी लगाई जा सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.