Vivo X300 FE हुआ ₹10 हजार तक महंगा, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत और फीचर्स

0 22

नई दिल्ली: वीवो ने अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप 5जी स्मार्टफोन Vivo X300 FE की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस फोन को मई में लॉन्च किया था और अब इसकी कीमत में दो बार इजाफा हो चुका है। नई कीमत लागू होने के बाद फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल लॉन्च कीमत के मुकाबले 10 हजार रुपये तक महंगा हो गया है।

Vivo X300 FE की नई कीमत

Vivo X300 FE को मई में दो स्टोरेज विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया था। इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये थी, जबकि 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 89,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

जुलाई में कंपनी ने दोनों मॉडलों की कीमत बढ़ाकर क्रमशः 86,999 रुपये और 96,999 रुपये कर दी थी। अब एक बार फिर दोनों वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद वीवो की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 89,999 रुपये, जबकि 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 99,999 रुपये में उपलब्ध है।

हालांकि, अमेजन पर दोनों वेरिएंट अभी पुरानी कीमत पर सूचीबद्ध हैं। यहां 12 जीबी और 256 जीबी मॉडल 86,999 रुपये, जबकि 12 जीबी और 512 जीबी मॉडल 96,999 रुपये में दिख रहा है। इस तरह वीवो की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर फोन की शुरुआती कीमत लॉन्च के समय के मुकाबले 10 हजार रुपये अधिक हो गई है। कीमत बढ़ने के बावजूद इसमें किसी अतिरिक्त हार्डवेयर दिए जाने की जानकारी नहीं है।

जल्द आ सकता है 8 जीबी रैम वाला नया मॉडल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो X300 FE सीरीज में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला नया मॉडल भी पेश कर सकती है। इसकी संभावित कीमत 84,999 रुपये बताई जा रही है। अगर यह मॉडल आता है तो यह X300 FE सीरीज का सबसे सस्ता विकल्प होगा।

वहीं, नियमित X300 मॉडल की भारतीय बाजार में उपलब्धता भी काफी कम हो गई है। इसे दिसंबर में 75,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से यह फ्लिपकार्ट, अमेजन और वीवो की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन

Vivo X300 FE में 6.31 इंच का एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और अधिकतम 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

फोन में 6,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 90 वॉट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.