‘हमारे पास चुनाव लड़ने तक का पैसा नहीं बचा’… कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का छलका दर्द

0 369

कालाबुरागी: लोकसभा चुनाव में अब कुछ हफ्ते ही शेष बचे हैं और उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के बदहाली के संकेत दिए हैं। खरगे ने संकेत दिया कि पार्टी धन की कमी का सामना कर रही है और आरोप लगाया कि जिन बैंक खातों में लोगों द्वारा दान किया गया पैसा रखा गया था, उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने फ्रीज कर दिया है।

खड़गे (Mallikarjun Kharge on BJP) ने कहा कि आयकर विभाग की ओर से पार्टी पर जुर्माना लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए, खड़गे ने लोगों से देश में संविधान और लोकतंत्र को “बचाने” के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में एक साथ मजबूती से खड़े होने और उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

यह कहते हुए कि चुनाव में सभी को समान अवसर मिलना चाहिए, खड़गे ने भाजपा पर कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने और आयकर के माध्यम से पार्टी पर भारी जुर्माना लगाने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि भाजपा खुद चुनावी बांड के माध्यम से मिले हजारों करोड़ रुपये का खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह हमारी पार्टी का पैसा था जो आम लोगों ने दान में दिया था। उन्होंने कहा कि इसे भाजपा की केंद्र सरकार ने फ्रीज कर दिया है और हमारे पास अब खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि भाजपा चुनावी बांड के बारे में खुलासा नहीं कर रही हैं, क्योंकि उसे डर सता रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.