पश्चिम बंगाल: कोलकाता में गैस सिलेंडर विस्फोट में 21 लोग घायल

0 403

कोलकाता. कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फटने से दो नाबालिगों सहित कुल 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोट शाम करीब छह बजे हुआ जब घर में लोग खाना बना रहे थे। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बिछलीघाट रोड पर एक मकान के भूतल पर गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई। विस्फोट में दो नाबालिगों समेत 21 लोग घायल हो गए।”

उन्होंने कहा कि घटना में 21 लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण आग लगी।” दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.