लखनऊ में सपा कार्यालय के पास महिला ने खुद को आग लगाई, पुलिस ने अस्पताल भेजा

0 293

लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित सपा कार्यालय से चंद कदम की दूर पर एक महिल ने मंगलवार सुबह खुद को आग लगा ली। आस पास मौजूद लोगों ने महिला को बचाने के लिए शोर मचाया। सूचना पर गौतमपल्ली पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली वेद प्रकाश के मुताबिक मंगलवार सुबह उन्नाव पुरवा निवासी महिला बच्चों के साथ सपा दफ्तर के करीब जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के पास पहुंची। उसके साथ बच्चा भी था। अचानक से महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी हजरतगंज अरविद वर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.