यूपी में महिला सुरक्षा के दावे फेल, बेटियां असुरक्षित: अखिलेश यादव

0 198

लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति दयनीय है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वेतहाशा वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी है।अखिलेश ने प्रयागराज में युवती की हत्या और शव को पेड़ से लटकाने की घटना का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या अपराधियों पर कोई कार्रवाई होगी या यह भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दव जाएगा?

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में दुष्कर्म, छेड़खानी और हत्याओं की घटनाएं वढ़ रही है, लेकिन भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस का दावा पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने वाराणसी की महिला डिप्टी जेलर के उत्पीड़न को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि भाजपा राज में महिला अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार में महिला सुरक्षा के लिए 1090 वीमेन हेल्पलाइन और डायल 100 जैसी प्रभावी सेवाएं शुरू की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इन्हें वर्वाद करको अव राजस्थान अपना रहा है, जो यह सावित करता है कि सपा सरकार के कार्य जनता के में थे। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिला सुरक्षा सिर्फ भाजपा के खोखले नारों में सिमट कर रह गई है और अपराधी वेखौफ घूम रहे हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर हार्दिक वधाई दी है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष की उड़ान न के वल विज्ञान की उपलब्धि है, वल्कि यह मानवीय सोच को भी व्यापक बनाती है। अंतरिक्ष से देखने पर धरती पर देशों की सीमाएं नहीं दिखतीं, जिससे यह संदेश मिलता है कि मनुष्यों के वीच भेदभाव का कोई अस्तित्व नहीं होना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.