IDBI बैंक में नौकरी पाने का मौका, मिलेगी जबरदस्त सैलरी

0 358

IDBI बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद पर नौकरियां निकाली है. इसके अंतर्गत मैनेजर ग्रेड बी, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी और डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड डी के पदों पर भर्तियां होंगी. IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद पर कुल 136 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन IDBI बैंक के पोर्टल www.idbibank.in पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 15 जून 2023 है. IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद पर भर्ती होने के लिए संबंधित डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन डिग्री/पीजी डिग्री/पीएचडी डिग्री होनी चाहिए.

पदों का विवरण:-
मैनेजर-ग्रेड बी : 84
असिस्टेंट जनरल मैनेजर-ग्रेड सी : 46
डिप्टी जनरल मैनेजर-ग्रेड डी : 6

आयु सीमा:-
IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अंतर्गत मैनेजर पद के लिए आयु 25 से 35 साल, असिस्टेंट जनरल मैनेजर की 28 से 40 साल और डिप्टी जनरल मैनेजर की 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में तीन से पांच साल की छूट मिलेगी.

वेतनमान:-
मैनेजर- ग्रेड बी : s.48170-1740(1)-49910-1990(10)-69810 (12 साल)
असिस्टेंट जनरल मैनेजर-ग्रेड सी : Rs.63840-1990(5)-73790-2220(2)-78230 (8 साल)
डिप्टी जनरल मैनेजर-ग्रेड डी : 76010-2220(4)-84890-2500(2)-89890 (7 साल)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.