बरी होने के बाद फिर बढ़ीं बृजभूषण सिंह की मुश्किलें? महिला पहलवानों की याचिका पर कोर्ट का नोटिस, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

0 28

दिल्ली: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू सेशन कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर की तारीख तय की है।

चार महिला पहलवानों ने सेशन कोर्ट का किया रुख

चार महिला पहलवानों ने निचली अदालत के उस आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट का रुख किया है, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया गया था। याचिका में बृजभूषण शरण सिंह के साथ-साथ सह-आरोपी विनोद तोमर के बरी होने के आदेश को भी चुनौती दी गई है।

9 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

महिला पहलवानों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राऊज एवेन्यू सेशन कोर्ट ने दोनों आरोपियों को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले में 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.