कल लॉन्च होगा iQOO Z11 Lite 5G! 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ 20 हजार से कम में मचेगा धमाल

0 15

नई दिल्ली: iQOO भारत में 24 जुलाई को अपनी Z-सीरीज का नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस डिवाइस के कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और AI फीचर्स के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। लॉन्च के बाद यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोन को सोलर फ्लेम और मिडनाइट ब्लू रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, एसजीएस 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस और नोटिफिकेशन के लिए डायनेमिक लाइट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

120Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

iQOO Z11 Lite में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक होगी। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे ब्राइट डिस्प्ले में से एक हो सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी।

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलेगा, जो बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में लोकप्रिय प्रोसेसर माना जाता है।

6500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलेगा। बड़ी बैटरी के कारण यह स्मार्टफोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

50MP कैमरा और लंबे समय तक सिक्योरिटी अपडेट

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का सोनी प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह स्मार्टफोन ओरिजिनओएस 6 पर चल सकता है। कंपनी ने चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है, हालांकि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की संख्या को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

AI फीचर्स से मिलेगा स्मार्ट अनुभव

स्मार्टफोन में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फीचर्स भी दिए जाएंगे। AI Creation की मदद से यूजर्स दस्तावेजों का सारांश तैयार कर सकेंगे, टेक्स्ट को दोबारा लिख सकेंगे, अनुवाद कर सकेंगे और नए आइडिया तैयार कर पाएंगे।

वहीं AI Captions फीचर लाइव ट्रांसक्रिप्शन, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और मीटिंग या लेक्चर का एक टैप में सारांश तैयार करने की सुविधा देगा।

20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

कंपनी ने संकेत दिए हैं कि iQOO Z11 Lite की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जाएगी। लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत और भी आकर्षक हो सकती है। इस कीमत पर यह स्मार्टफोन Vivo T-सीरीज, OPPO K-सीरीज, Redmi Note और Realme Narzo सीरीज के स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर देगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.