200MP कैमरा, 8-इंच डिस्प्ले और 7 साल अपडेट… Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Z Fold 8 Ultra, Fold 8 और Flip 8, जानें कीमत-ऑफर्स

0 23

नई दिल्ली: Samsung ने अपने Galaxy Unpacked July 2026 इवेंट में भारतीय बाजार के लिए नई फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 से पर्दा उठाया। सभी डिवाइस भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जबकि इनकी बिक्री अगले महीने की शुरुआत से शुरू होगी। कंपनी ने लॉन्च के साथ कीमत, ऑफर्स और प्रमुख फीचर्स का भी खुलासा किया है।

पहली बार आया Galaxy Z Fold 8 Ultra

Samsung ने पहली बार अपनी फोल्डेबल सीरीज में Ultra मॉडल पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, नए डिवाइस में Flex Titanium Plate का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी मजबूती पहले के मुकाबले बेहतर हुई है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra के फीचर्स

Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। बाहरी हिस्से में 6.5 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले मिलता है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। इसमें 5000mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। कवर और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को IP48 रेटिंग और Gorilla Glass Ceramic 3 व Victus 2 प्रोटेक्शन भी मिला है।

Galaxy Z Fold 8 में क्या मिलेगा?

Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच का FHD+ कवर डिस्प्ले दिया गया है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं।

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसमें 4800mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 10MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Galaxy Z Flip 8 में नया प्रोसेसर

Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और 4.1 इंच का Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। इसमें Exynos 2600 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है।

फोन में 4300mAh बैटरी, 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP फ्रंट कैमरा शामिल है।

Galaxy Watch Ultra 2 और Watch 9 भी लॉन्च

Samsung ने नई स्मार्टवॉच सीरीज भी पेश की है। Galaxy Watch Ultra 2 में 1.52 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2GB रैम, 64GB स्टोरेज और 800mAh बैटरी दी गई है। इसमें Qualcomm Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर, IP69K और 10ATM रेटिंग मिलती है।

वहीं Galaxy Watch 9 में 1.47 इंच Super AMOLED Always-On Display, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 445mAh बैटरी दी गई है। यह 40mm और 44mm डायल विकल्प में उपलब्ध होगी तथा IP68 और 5ATM रेटिंग के साथ आती है।

सभी डिवाइस में मिलेंगे 7 साल तक अपडेट

Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करते हैं। कंपनी ने इन डिवाइस के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत

Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 2,59,999 रुपये रखी गई है। यह Cream, Graphite, Violet Shadow और Green Shadow रंगों में उपलब्ध होगा।

Galaxy Z Fold 8 की कीमत

Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। 12GB + 512GB वेरिएंट 1,99,999 रुपये और 16GB + 1TB मॉडल 2,39,999 रुपये में मिलेगा। यह Graphite, Cream और Lavender रंगों में उपलब्ध होगा।

Galaxy Z Flip 8 की कीमत

Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है। इसका 12GB + 512GB वेरिएंट 1,44,999 रुपये में मिलेगा। यह Cream, Graphite, Mint और Pink रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Galaxy Watch Ultra 2 और Watch 9 की कीमत

Galaxy Watch Ultra 2 के 47mm Bluetooth + LTE मॉडल की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। Galaxy Watch 9 के 40mm Bluetooth मॉडल की कीमत 37,999 रुपये और Bluetooth + LTE मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। वहीं 44mm Bluetooth वेरिएंट 40,999 रुपये और LTE मॉडल 44,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

प्री-ऑर्डर ऑफर्स

Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 पर 10,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस, 9,000 रुपये तक बैंक कैशबैक या UPI ऑफर और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है।

Galaxy Z Flip 8 पर 5,000 रुपये का अपग्रेड ऑफर, 4,000 रुपये तक बैंक कैशबैक या UPI ऑफर उपलब्ध है। वहीं Galaxy Watch Ultra 2 पर 3,500 रुपये और Galaxy Watch 9 पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.