चिराग पासवान से शादी की खबरों पर आरुषि निशंक ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं’

0 16

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी और अभिनेत्री आरुषि निशंक इन दिनों केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चल रही खबरों के बीच अब आरुषि ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

आरुषि निशंक ने साफ किया कि चिराग पासवान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है, जैसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक वायरल तस्वीर को गलत तरीके से समझ लिया गया, जिसके बाद शादी की अफवाहें फैलने लगीं।

किताब को समझ लिया गया शादी का कार्ड

आरुषि ने बताया कि साल 2024 में वह चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पर गई थीं। इस दौरान वह उनके लिए एक किताब उपहार के तौर पर लेकर गई थीं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उसी किताब को शादी का कार्ड समझ लिया और दोनों की शादी की अटकलें शुरू हो गईं।

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में आरुषि ने कहा कि वह ट्रोल होने वाली बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेतीं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान उनके अच्छे दोस्त हैं और वह अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं।

आरुषि ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को ऐसी गलतफहमियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन लोगों का प्यार और समर्थन उनके लिए ज्यादा मायने रखता है।

धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात पर भी दिया जवाब

आरुषि निशंक ने अपनी बागेश्वर धाम यात्रा और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात को लेकर हुई आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री एक संत हैं और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें करना उचित नहीं है।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा की थी, तब कुछ लोगों ने नकारात्मक टिप्पणियां की थीं। आरुषि ने कहा कि उन्हें इस बात से दुख हुआ क्योंकि वह एक संत व्यक्ति के बारे में थीं।

अभिनेत्री के साथ निर्माता और कथक नृत्यांगना भी हैं आरुषि

आरुषि निशंक अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण, कथक नृत्य और मंचीय वक्ता के तौर पर भी पहचान रखती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। जुबिन नौटियाल के लोकप्रिय गाने ‘वफा ना रास आई’ से उन्हें खास पहचान मिली।

इसके अलावा आरुषि ने ‘लाइफ हिल गई’ और ‘मेजर निराला’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.