जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण, पेंशनरों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0 20

गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला कोषागार का निरीक्षण कर पेंशनरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और पेंशन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने कोषागार की कार्यप्रणाली और पेंशनरों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी।

पेंशनर हेल्प डेस्क और लाउंज का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पेंशनर हेल्प डेस्क और पेंशनर लाउंज का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहायता पटल पर एसी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पेंशन संबंधी कार्यों के निस्तारण, अभिलेखों के रख-रखाव और पेंशनरों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशनरों को सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पेंशन से संबंधित कार्यों के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

डबल लॉक की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लॉक का भी अवलोकन किया। उन्होंने इसकी सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही महत्वपूर्ण अभिलेखों और दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की।

सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने कोषागार परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा शौचालय, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी देखी।

निरीक्षण के दौरान पेंशनर सुविधाओं के साथ सुरक्षा, अभिलेखों के रख-रखाव, अग्निशमन, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.