नई दिल्ली: शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी जल्द ही अपनी नई Redmi Note 17 Pro सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन पेश करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और मजबूती से जुड़ी जानकारी शामिल है।
Redmi Note 17 Pro सीरीज में मिलेंगे ये खास फीचर्स
रेडमी ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के फीचर्स को टीज किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक Redmi Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जबकि Redmi Note 17 Pro Max मॉडल Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा।
कंपनी ने यह भी बताया है कि Redmi Note 17 Pro Max में फोटोक्रोमिक रियर पैनल मिलेगा, जो रोशनी के हिसाब से अपना रंग बदल सकेगा। यह फीचर सीक्रेट सनशाइन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
दोनों स्मार्टफोन को IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिससे फोन को पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा डिवाइस में TÜV SÜD 5-Star Titan Quality सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा।
फोन में मिलेगी 10000mAh तक की बड़ी बैटरी
रेडमी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि नई Note 17 Pro सीरीज में 10000mAh तक की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब चार दिनों तक चल सकता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का डिजाइन भी लगभग एक जैसा होगा। दोनों मॉडल में फ्लैट रियर पैनल के साथ टॉप लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। वहीं सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया जाएगा।
15 सितंबर को होगी Redmi Note 17 Pro सीरीज की लॉन्चिंग
शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने पुष्टि की है कि Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी लॉन्च के दौरान फोन की कीमत और बिक्री से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा कर सकती है।