नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान ऊष्माघात से 11 लोगों की मौत, 20 का इलाज जारी

0 166

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से बड़ी खबर सामने आ रही है। नवी मुंबई (Navi Mumbai) के खारघर (Kharghar) में रविवार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह (Maharashtra Bhushan Award Ceremony) के दौरान ऊष्माघात (Heatstroke) से पीड़ित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 का इलाज चल रहा है। यह जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने दी। उन्होंने ने मृतक के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार रात एक विज्ञप्ति में कहा, “तेज धूप की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।” पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई और पनवेल शहर के अस्पतालों में कुछ मरीज ‘वेंटिलेटर’ पर हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले CM एकनाथ शिंदे ने कहा था कि, “नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान हीटस्ट्रोक से पीड़ित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 का इलाज चल रहा है। मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि हम भर्ती लोगों का उचित इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं।”

शिंदे ने कहा, “करीब 50 लोगों को नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से छुट्टी दे दी गई।”गौरतलब है कि नवी मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां हजारों की संख्या में लोग साबित हुए। इस दौरान 120 से अधिक लोगों को तेज धूप के कारण निर्जलीकरण जैसी भीषण गर्मी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो गई। इसमें से 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खारघर में 306 एकड़ के विशाल मैदान में धर्माधिकारी के लाखों समर्थक इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धर्माधिकारी को महाराष्ट्र महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम लिए लोग सुबह से ही आने लगे थे और यह कार्यक्रम करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ एवं एक बजे तक चला। इनमें से कई लोग तो शनिवार को ही आ गए थे। यह मैदान लोगों से खचाखच भरा था तथा श्री सदस्य (धर्माधिकारी के संगठन) के अनुयायियों की सुविधा के लिए ऑडियो/वीडियो सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया था। बैठने की व्यवस्था खुले में की गयी थी और किसी शेड का इंतजाम नहीं किया गया था। घटनास्थल के निकटतम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर तैनात राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “कुल 123 लोगों ने कार्यक्रम के दौरान निर्जलीकरण जैसी गर्मी संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों की शिकायत की। उन्हें तत्काल कार्यक्रम स्थल पर 30 चिकित्सा बूथ पर ले जाया गया। तेरह मरीजों को विशेष उपचार की जरूरत थी, उन्हें निजी अस्पतालों में ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.