अमेरिका के कैलिफोर्निया में जंगल की आग के कारण 1,200 लोगों को निकाला गया

0 398

लॉस एंजिल्स: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग तेजी से फैल रही है। इसने 12,200 एकड़ (लगभग 49.4 वर्ग किमी) से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके कारण कम से कम 1,200 लोगों को एक लोकप्रिय मनोरंजन स्थल से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कैलिफोर्निया वानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग (कैल फायर) के हवाले से बताया कि तेज हवाओं के कारण लॉस एंजिल्स से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में गोर्मन में शनिवार दोपहर आग लगी थी। रविवार दोपहर तक आग पर दो प्रतिशत काबू पा लिया गया था। इसने अब तक दो संरचनाओं को नुकसान पहुंचाया है।

कैल फायर ने रविवार को एक अपडेट में चेतावनी दी कि “सप्ताहांत तक तापमान में थोड़ी वृद्धि और आर्द्रता कम रहने की उम्मीद है”। उसने स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने और आग की दिशा में बदलाव होने पर वहां से हटने के लिए तैयार रहने की अपील की।

साउथ कोस्ट एयर क्वालिटी मैनेजमेंट डिस्ट्रिक्ट ने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें धुएं से प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया गया कि वे घर के अंदर रहें या वैकल्पिक आश्रय की तलाश करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.