300 साल से पानी में डूबा था 17 अरब डॉलर का खजाना, सोने की चमक देख उडे दुनिया के होश

0 188

बोगोटा: पानी के नीचे डूबे एक जहाज में खजाना मिला है। ये दुनिया के सबसे मूल्यवान खजाने में से एक है। ये जहाज कोलंबिया के तट से दूर समुद्र तल पर डूबा मिला था। यह जहाज सैन जोस गैलियन के नाम से जाना जता है। इस जहाज पर कोलंबियाई नौसेना ने खजाना खोजा था। एक अनुमान के मुताबिक इस पर लगभग 17 अरब डॉलर की कीमत का सोना, चांदी और ज्वैलरी थी। यह जहाज 1708 में डूब गया था और लगभग 300 साल बाद इसका मलबा खोजा जा सका था। एक रोबोट के जरिए पानी के नीचे इस जहाज को खोजा जा सका। हालांकि इसकी सही लोकेशन अभी गुप्त रखी गई है।

यह जहाज कभी स्पेन की नौसेना का मुकुट कहा जाता था। 1708 में इसे ब्रिटिश नौसेना ने उड़ा दिया था। इस जहाज पर 64 तोप थी। इन तोपों के इस्तेमाल का बारूद भी यहां था। लड़ाई के दौरान इस बारूद में आग लग गई। धमाके के बाद यह जहाज डूब गया। इसमें 600 चालक दल सवार थे, जो साथ में डूब गए। लेकिन जहाज के साथ समुद्र में सोना, चांदी और पन्ना के ढेर भी खो गए। माना जाता है कि खजाना आज की कीमत पर 17 अरब डॉलर के बराबर का है। यही वजह थी कि इसे खोजने का काम किया जा रहा था।

2015 में इसे वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन (WHOI) ने खोजा था। इस जहाज पर कांसे के बंदूकों के साथ डॉलफिन को उकेरा गया था। जिसे देख कर इसकी पहचान की गई। कोलंबिया सरकार ने दो साल बाद इस खजाने को फिर से प्राप्त करने के लिए खोज अभियान की घोषणा की। इसके बाद रोबोट की मदद से दुनिया को पहली बार पानी के नीचे चमकदार कीमती खजाने की झलक मिली। रिमोट के जरिए कोलंबियाई नौसेना 3,100 फीट की गहराई तक गई।

इसकी तस्वीरें जब सामने आईं तो दुनिया हैरान रह गई। जहाज में बिखरे हुए सोने के टुकड़े, तोप और चीनी मिट्टी के कप दिखे। इस जहाज पर कांसे की तोपें, तलवारें और मिट्टी के बर्तन भी समुद्र तल पर दिखे। कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने कहा था, ‘हम इस खजाने को वापस पाना चाहते हैं।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन ने दक्षिण अमेरिका में उपनिवेश के जरिए कम से कम 200 टन सोना, चांदी और जवाहरात राजा फिलिप पांचवे को भेजा था। ताकि वह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को लड़ सकें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.