समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 की मौत, पीएम-सीएम ने घटना पर जताया दुख

0 355

मुंबई: महाराष्ट्र में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले की है। मौके पर एनडीआरएफ पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस और रहवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए मृतकों के शवों को भी अस्पताल भिजवाया है। जेसीबी और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। घटनास्थल को खाली किया जा रहा है।

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिर गई थी। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अबतक 14 शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन लोग घायल हैं। आशंका है कि अभी भी छह लोग गर्डर के नीचे फंसे हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.